World Rat Day आज, जानें चूहों से जुड़ी कुछ मजेदार बातें, जानें कब से हुई इसकी शुरूआत और क्यों मनाया जाता है यह दिन
चूहे सबसे शुरुआती स्तनधारी प्रजातियों में से एक है, जो आज भी धरती पर मौजूद हैं। जहां यूरोप में इन्हें अपशकुन माना जाता है, वहीं भारत में इन्हें पूजा जाता है।
- चूहों की याददाश्त बहुत ही तेज होती है। वो जो रास्ता एक बार देख लेते हैं उसे कभी नहीं भूलते।
- चूहों के आगे के दांत बहुत तेजी से बढ़ते हैं। इस वजह से वो अपनी दांतों से दीवार, ईंट या सीमेंट तक को घिस सकते हैं। अगर चूहे सामान न कुतरें तो उनके दांत सालभर में 1 से 2 इंच बढ़ सकते हैं।- चूहों की वजह से इंसानों को 30 से भी ज्यादा बीमारियां हो सकती हैं। इन बीमारियों में प्लेग सबसे घातक है।
- चूहे समूह में रहना पसंद करते हैं। मजेदार बात कि अगर इनके ग्रुप से कोई चूहा बीमार या घायल हो जाता है, तो ये उसकी देखभाल भी करते हैं।
- चूहे तैरने में भी माहिर होते हैं। गहरे पानी में भी ये आसानी से तैर लेते हैं।
- बिल्ली की तरह ही चूहे का शरीर भी काफी लचीला होता है। 50 फिट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी इन्हें चोट नहीं लगती।
- चूहों की सिर्फ उंगलियां होती हैं, अंगूठा नहीं।