H

मध्य प्रदेश में गर्मी ने दिखाएं तीखे तेवर, इन 15 शहरों में 40 डिग्री पहुंचा तापमान

By: Richa Gupta | Created At: 29 April 2024 05:30 AM


मध्य प्रदेश में दो दिन बादल छाने के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है। रविवार को अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी पड़ी। प्रदेश के 15 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में दो दिन बादल छाने के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है। रविवार को अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी पड़ी। प्रदेश के 15 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, सबसे अधिक गर्म सीधी जिला रहा। जहां तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 5 मई से एक बार फिर तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी होगी

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले तीन-चार दिन में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इधर, प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ कुछ नमी आ रही है। जिसके कारण कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं।

5 मई से एक बार फिर तापमान में कुछ गिरावट होगी

वहीं पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने के बाद 5 मई से एक बार फिर तापमान में कुछ गिरावट होगी। मौसम विभाग ने जबलपुर और नर्मदापुरम में बारिश होने की संभावना जताई है। इन शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।