H

इंडिया गठबंधन का रथ तैयार, आज MP में इन जगहों पर करेगा प्रचार

By: Richa Gupta | Created At: 29 April 2024 03:56 AM


इंडिया गठबंधन ने ‘भाजपा हराओ, लोकतंत्र बचाओ’ नारे के साथ गुना संसदीय क्षेत्र से बीजेपी को हराने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प के साथ गठबंधन का रथ सोमवार यानी आज सुबह 10 बजे अपने अभियान पर रवाना होगा।

bannerAds Img
इंडिया गठबंधन ने ‘भाजपा हराओ, लोकतंत्र बचाओ’ नारे के साथ गुना संसदीय क्षेत्र से बीजेपी को हराने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प के साथ गठबंधन का रथ सोमवार यानी आज सुबह 10 बजे अपने अभियान पर रवाना होगा। प्रचार का आगाज कैंट क्षेत्र के गोपालपुरा से किया जाएगा, जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी दल शामिल होंगे।

रविवार को इंडिया गठबंधन की बैठक रखी गई थी

अभी तक गठबंधन के साथी घर-घर संपर्क कर लोगों को भाजपा की जनविरोधी और देशविरोधी नीतियों के बारे में बता रहे थे। अब रथ बनकर तैयार हो चुका है और सोमवार से यह रथ भाजपा हराओ अभियान पर रवाना हो जाएगा। प्रचार अभियान पर चर्चा के लिए रविवार दोपहर 3 बजे कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर इंडिया गठबंधन की बैठक रखी गई। जिसमें सभी के सझावों पर चर्चा के बाद सोमवार के लिए प्रचार रथ के रूट को निर्धारित किया गया।

नुक्कड़ नाटकों का होगा आयोजन

सोमवार को सुबह 10 बजे हनुमान चौराहा स्थित कांग्रेस चुनाव कार्यालय से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। सुबह के समय गोपालपुरा, सिंगवासा, गुलाबगंज और बांसखेड़ी में प्रचार रथ घूमेगा। इस दौरान घर-घर संपर्क के अलावा नुक्कड़ सभाएं और नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम के समय कंचनपुरा, हड्डी मिल, भुल्लनपुरा, सकतपुर, कुसमौदा और पिपरौदा में प्रचार रथ भ्रमण करेगा।