Khushi Vyas
Senior Anchor & Journalistनमस्कार, मैं खुशी व्यास हूं और वर्तमान में Ind24 News में सीनियर एंकर के रूप में कार्यरत हूं।मुझे Ind24 के साथ काम करते हुए पांच वर्ष हो चुके हैं। पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में मुझे छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान मैंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, राजनीतिक विशेष कार्यक्रमों और डिबेट शो के संचालन के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया है। समाचारों की ग्राउंड कवरेज से लेकर राजनीतिक विशेष कार्यक्रमों, चुनावी विश्लेषण, समसामयिक मुद्दों पर डिबेट और लाइव प्रस्तुति तक, मैंने हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और पेशेवर अंदाज के साथ निभाया है। वर्तमान में मैं Ind24 News Portal के लिए राजनीति, देश-दुनिया, मनोरंजन, बिजनेस, शिक्षा, धर्म, लाइफस्टाइल, खेल, वायरल और अन्य सभी प्रमुख श्रेणियों से जुड़ी खबरें लिखती हूं। इसके साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए भी समाचार आधारित कंटेंट तैयार करती हूं, ताकि दर्शकों और पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रभावी तरीके से पहुंच सके।