MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में मतदान का समय नजदीक आता जा रहा है। तो वहीं आरोप-प्रत्यारोप की खेल भी साफ साफ देखा जा रहा है। कमलनाथ ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मध्य प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए बहुत बड़ी बाधा बनता जा रहा है।
कमलनाथ ने अधिकारियों को धमकी देना कि, अगर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘कमल’ का ध्यान नहीं रखा तो उसे छोड़ना मत, न सिर्फ आचार संहिता का खुला उल्लंघन है, बल्कि आपराधिक कृत्य है।