मध्य प्रदेश के इंदौर में दो पक्षों में हुए विवाद मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि सुशासन की व्यवस्था में पटाखे जलाने से रोकना अनुचित है। कोई अपने हाथ में कानून लेता है तो वो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, दीपावली के अवसर पर इंदौर से जानकारी आई कि वहां एक स्थान पर कुछ बच्चों और अन्य लोगों को पटाखे जलाने से रोका गया, जो अनुचित है। कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास नहीं कर सकता। यदि कोई अपने हाथ में कानून लेता है तो वो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में दो पक्षों में हुए विवाद मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।
Comments (0)