मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस में लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौरा जारी है। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में चुनाव होना है और चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टी अपने-अपने दावे करती नजर आ रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश कांग्रेस की ऑफिशल वेबसाइट पर एक वीडियो अपलोड किया गया है। इस वीडियो में कमलनाथ को सुपरनाथ बताया जा रहा है। वहीं इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। बीजेपी का कहना है इस पूरे वीडियो में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। वहीं कांग्रेस ने इस पर कहा कि भाजपा बौखला गई है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस की ऑफिशल वेबसाइट पर एक वीडियो अपलोड किया गया है। इस वीडियो में कमलनाथ को सुपरनाथ बताया जा रहा है। वहीं इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।