जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। इस घातक आतंकी हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। देशभर में लोगों में इसका गुस्सा साफ नजर आ रहा है। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने इस घातक आतंकी हमले की निंदा की है। सोनू सूद से लेकर करीना कपूर तक बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। बता दें कि, द रेजिस्टेंस फ्रंट नाम के समूह ने सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें घायल पर्यटकों में से एक की तस्वीर भी शामिल थी।
सोनू सूद ने कड़ी निंदा की
सोनू सूद ने पहलगाम आतंकी हमले पर सख्त नाराजगी जताते हुए एक्स पर लिखा, "कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। सभ्य दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और यह नृशंस कृत्य अस्वीकार्य है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं ओम साईं राम।"
तुषार कपूर ने की निंदा
तुषार कपूर ने भी इसी तरह की भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। भारत कायरों को मुंहतोड़ जवाब देगा! जो लोग भारत के उत्थान से डरते हैं, उन्हें हमेशा की तरह मुंह की खानी पड़ेगी! घायलों और मारे गए लोगों के परिवारों के लिए प्रार्थनाएँ! पहलगाम।"
रवीना टंडन ने लिखा शॉक्ड और नाराज हूं
रवीना टंडन ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, “ ओम शांति, संवेदनाएं, शॉक्ड और नाराज हूं, पीड़ा व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं। पीड़ितों के लिए प्रार्थना और शक्ति समय आ गया है कि हम सभी छोटी-मोटी घरेलू लड़ाई को छोड़ दें, एकजुट हों और असली दुश्मन को पहचानें।”
अनुपम खेर के पहगाम आतंकी हमले पर निकले आंसू
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया है इंस्टाग्राम पर खेर ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने क्रूरता की निंदा की और आंसुओं के माध्यम से अपनी बेबसी व्यक्त की, उन्होंने हिंदी में भी लिखा, “गलत…गलत…गलत!!! पहलगाम हत्याकांड!! शब्द आज नपुंसक हैं!!
करीना कपूर ने जताया दुख
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट कर पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जाहिर किया है। करीना ने लिखा, " पीड़ितों और उनके परिवार के लिए दिल टूटने से कहीं ज्यादा, जिनकी जानें गईं उनके लिए प्रार्थना कर रही हू।"
Comments (0)