इस वीकेंड मनोरंजन के शौकीनों के लिए कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये रिलीज सिर्फ सिनेमाघरों के लिए नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए भी है। कुल मिलाकर कहा जाए तो आने वाला ये वीकेंड काफी मजेदार होने वाला है। यहां देखें पूरी लिस्ट…
केसरी चैप्टर 2
फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसमें अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश शासन के खिलाफ कानूनी लड़ाई की कहानी पर आधारित है। अक्षय कुमार इसमें वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने इस ऐतिहासिक घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए संघर्ष किया।
ओक्लाहोमा सिटी बॉम्बिंग: अमेरिकन टेरर
डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'ओक्लाहोमा सिटी बॉम्बिंग: अमेरिकन टेरर' 18 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 1995 में अल्फ्रेड पी. मुर्रा फेडरल बिल्डिंग में हुए आतंकवादी ट्रक बम ब्लास्ट पर आधारित है। यह घटना अमेरिकी इतिहास की सबसे घातक घरेलू आतंकवादी घटनाओं में से एक मानी जाती है।
लॉगआउट
बाबिल खान की नई फिल्म 'लॉगआउट' 18 अप्रैल को जी5 पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी पूरी दुनिया उसके फोन और सोशल मीडिया के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग जीवन को प्रभावित कर सकता है।
डेविड
मलयालम स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'डेविड' 18 अप्रैल को जी5 पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में लिजोमोल जोस, विजयराघवन और सैजू कुरूप मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म खेल और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है।
खौफ
अगर आपको साइकोलॉजिकल हॉरर जॉनर की फिल्में या वेब सीरीज देखना पसंद है तो ‘खौफ’ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये साइकोलॉजिकल हॉरर वेब सीरीज है, जिसमें चुम दरांग नजर आई हैं। ये सीरीज 18 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।
Comments (0)