देश के बड़े शहरों में इन दिनों पेट कैफे का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। युवा हों, ऑफिस जाने वाले लोग हों या परिवार, हर उम्र के लोग अब ऐसे कैफे में समय बिताना पसंद कर रहे हैं जहां उन्हें स्वादिष्ट खाना मिलने के साथ-साथ प्यारे डॉग्स, कैट्स और दूसरे पालतू जानवरों के साथ खेलने का मौका भी मिलता है। सोशल मीडिया पर भी पेट कैफे की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।
स्ट्रेस कम करने का नया तरीका बन रहे पेट कैफे
भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव के बीच लोग मानसिक सुकून की तलाश में पेट कैफे की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कई स्टडीज में यह बात सामने आई है कि जानवरों के साथ समय बिताने से तनाव कम होता है और मूड बेहतर होता है। यही वजह है कि लोग अब दोस्तों के साथ पार्टी या मीटिंग के लिए भी ऐसे कैफे चुन रहे हैं।
अकेलेपन से जूझ रहे लोगों को मिल रहा इमोशनल सपोर्ट
मेट्रो शहरों में अकेले रहने वाले युवाओं और कामकाजी लोगों के लिए पेट कैफे एक इमोशनल एस्केप बनते जा रहे हैं। कई लोग ऐसे हैं जो पालतू जानवर रखना चाहते हैं लेकिन समय या जगह की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पाते। ऐसे में पेट कैफे उन्हें कुछ घंटों के लिए ही सही, लेकिन जानवरों के साथ जुड़ने का मौका देते हैं।
सोशल मीडिया कल्चर भी बना बड़ी वजह
इंस्टाग्राम और रील्स के दौर में पेट कैफे लोगों के लिए एक ट्रेंडिंग हैंगआउट स्पॉटबन चुके हैं। क्यूट पेट्स के साथ फोटो और वीडियो बनाना युवाओं को काफी पसंद आ रहा है। कई कैफे अब खास थीम, पेट इवेंट्स और अडॉप्शन ड्राइव्स भी आयोजित कर रहे हैं, जिससे लोगों की दिलचस्पी और बढ़ रही है।