भोपाल: मध्य प्रदेश में MBBS इंटर्न के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य सरकार ने इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। अब MBBS इंटर्न को हर महीने ₹21,500 स्टाइपेंड मिलेगा। इससे पहले यह राशि ₹14,337 थी। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर MBBS इंटर्न ने आंदोलन किया था। आंदोलन के बाद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने स्टाइपेंड बढ़ाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद इंटर्न ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया था।
₹14,337 से बढ़कर ₹21,500 हुआ स्टाइपेंड
नए आदेश के बाद मध्य प्रदेश में MBBS इंटर्न का मासिक स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़कर ₹21,500 हो गया है। यानी इंटर्न को पहले की तुलना में हर महीने ₹7,163 अधिक मिलेंगे। स्टाइपेंड में यह बढ़ोतरी लंबे समय से मांग कर रहे मेडिकल इंटर्न के लिए महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
आंदोलन के बाद हुई थी घोषणा
MBBS इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इंटर्न की मांगों के बाद डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने स्टाइपेंड बढ़ाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद इंटर्न ने आंदोलन खत्म कर दिया था। अब सरकार की ओर से इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश के बाद बढ़ी हुई राशि के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। इस फैसले से प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और संबंधित संस्थानों में MBBS इंटर्न के स्टाइपेंड में संशोधन लागू होगा।