मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कानून का खौफ दिखाने के लिए शहर में उनका जुलूस भी निकाला।
दोस्त को बनाया बंधक, सुनसान जंगल में वारदात को दिया अंजाम
आरोपियों ने पहले किशोरी के दोस्त को धमकाकर बंधक बनाया, फिर उसे और उसके साथी को पीटते हुए अलग बैठा दिया। इसके बाद किशोरी को जंगल में ले जाकर दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस की सख्ती: चारों आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस
घटना के बाद पुलिस ने कई टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की और बड़ागांव क्षेत्र से चारों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को शहर में घुमाकर सख्त संदेश देने की कोशिश की गई।