मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक ऐसी घटना सामने निकल कर आई है जिसने बच्चीयों के साथ ओर रही ऐसी हैवानियत भरी घटनाओं की रोकथाम के सरकार के प्रयासो की जमनी हकीकत को बेपर्दा कर दिया है । मामला पन्ना जिले के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है अपने साथी से मिलने आई नाबालिग बच्ची के साथ एक से अधिक मानव रूपी हैवानों ने बच्ची को झाड़ियों में पटक कर बारी- बारी से अपनी वासना ओर हवस का शिकार बनाया । बच्ची रोती ओर विलखती रही लेकिन हैवनो ने इस वारदात को अंजाम देकर वह से फरार हो गए और घटना के 24 घंटे के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और बच्ची का इलाज जारी है और स्थिति नाजुक बनी हुई है ।
दोस्त को पीट कर बंधक बना कर उसके सामने नाबालिक से गैंग रेप,पैसे ओर चेन भी छीनी पुलिस ने मामला किया दर्ज।
पन्ना जिले के देवनगर थाना अंतर्गत एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां अपने दोस्त से मिलने गई एक नाबालिक के साथ दरिंदगी की गई। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में दर्ज प्रकरण के अनुसार बुधवार 29 अप्रैल 2026 को नाबालिग किशोरी अपने एक परिचित युवक से मिलने क्षेत्र में पहुंची थी। युवक अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल से वहां आया था। बताया गया है कि तीनों कुछ देर के लिए क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर रुके थे, तभी दो मोटरसाइकिलों से तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने किशोरी के परिचित युवक पर दबाव बनाया कि युवती को उनके साथ जाने दिया जाए। युवक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और छोड़ देने की गुहार लगाई। इस दौरान उसने अपने पास रखी नकदी, मोबाइल फोन तथा चांदी की चेन भी उन्हें दे दी, लेकिन आरोपी नहीं माने। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी, उसके परिचित युवक और उसके साथी को यह कहकर जबरन अपने कब्जे में लिया कि उन्हें थाने ले जाया जा रहा है। भय और दबाव बनाकर तीनों को वाहनों सहित जंगल के भीतर सुनसान इलाके में ले जाया गया। वहां किशोरी के परिचित युवक और उसके साथी को अलग बैठाकर मारपीट की गई। उधर एक आरोपी किशोरी को खींचकर घनी झाड़ियों की ओर ले गया।
वह रोती-गिड़गिड़ाती रही कि मुझे छोड़ दो, मुझे घर जाने दो
मुझे घर जाने दो लेकिन आरोपी ने उसके कपड़े उतार दिए और फिर जबरन अपनी हवश का शिकार बनाया। इस तरह तीनों हैवानों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दरिंदगी की। विरोध करने पर थप्पड़ मारने, चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। नाबालिग युवती ने अपने दोस्त के साथ देवन्द्रनगर थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। घटना पर पुलिस ने पुलिस ने धारा 115(2), 137(2), 70(2), 351(3) बीएनएस एवं 5(g) 6 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है। गैंगरेप पीड़िता को मेडिकल जांच एवं उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां तबीयत बिगड़ने पर वह बा-बार बेहोश हो रही थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पीड़िता के शरीर पर आए जख्म-खरोंच के निशान उसके साथ हुई दरिंदगी की गवाही दे रहे हैं। पीड़िता की हालत वर्तमान में सुधार होने की जानकारी मिली है। थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि पुलिस टीमें सामूहिक बलात्कार की वारदात में शामिल तीनों अज्ञात आरोपियों की तलाश में सरगर्मी से जुटी हैं।