लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए सियासी दल प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इस दौरान नेता लगातार एक- दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारों के साथ जुबानी तीर चला रहे हैं। इसी बीच, आज यानी की मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी के देवरिया में जनसभा को संबोधित किया।
Rahul Gandhi ने पीएम मोदी के परमात्मा वाले बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि, बाकी सभी लोग बायोलॉजिकल हैं लेकिन पीएम मोदी बायोलॉजिकल नहीं हैं।