चुनावी साल में राजनेताओं के बीच खूब आरोप-प्रत्यारोंप देखने को मिलता हैं, तो नेता एक-दूसरे पर जमकर अपने अपने जुबानी तीर भी छोड़ते हुए देखे जाते है। अब एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है तो बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गजों के बीच लगातार एक-दूसरे पर निशाने दागे जा रहे है। इसी क्रम में एक बार फिर एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सूबे के सीएम शिवराज सिंह पर जमकर हमला बोला हैं।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने शिवराज सरकार के 18 वर्ष के सैकड़ों घोटालों की सूची जनता के सामने रख दी है।