बिहार के दाऊदनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के लिए जनता से वोट की अपील की। वहीं विपक्ष पर बरसे हुए शाह ने कहा कि, पांच चरण के चुनाव परिणाम की रिपोर्ट आयी है, जिसमें 5 चरण में ही मोदी जी 310 सीटें जीत चुके हैं और सरकार बनाने जा रहे हैं। छठा और सातवां चरण 400 पार कराने का है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले - POK भारत का है और रहेगा। हम उसे लेकर रहेंगे। हमें कोई नहीं रोक सकता।