कोलकाता: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कहा कि उसने कोलकाता में एक कंपनी के कई परिसरों पर छापेमारी के बाद आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये, जिसके सीईओ टीएमसी सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी हैं। लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तीन परिसरों पर 21-22 अगस्त को तलाशी ली गई।
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कहा कि उसने कोलकाता में एक कंपनी के कई परिसरों पर छापेमारी के बाद आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये, जिसके सीईओ टीएमसी सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी हैं।