पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन इंडी अलायंस पर निशाना साधा है। आचार्य ने कहा कि, राहुल गांधी सिस्टम ठीक करने की बात करते हैं, लेकिन उनका खुद का सिस्टम ठीक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, राहुल गांधी देश का बाद में पहले अपना सिस्टम ठीक कर लें।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा कि, कुछ लोग संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं। संविधान को लेकर जिसके मन में जो आता है, वह उस पर बोल देता है।