कांग्रेस के सीनियर नेता राशिद अल्वी ने अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि, अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो पीएम नरेंद्र मोदी को गुजरात वापस जाना पड़ेगा। बता दें कि, चुनाव से पहले ही कई नेता यह सलाह दे रहे है कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए।
राशिद अल्वी ने हुए कहा कि, अगर राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते हैं, तो स्मृति ईरानी की जमानत जब्त हो जाएगी।