लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान एक जून को होना है। वहीं 4 जून को चुनाव का परिणाम सबके सामने होगा। इसी के साथ नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि, कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है।
जेपी नड्डा ने कहा कि, भीमराव आंबेडकर ने किसी स्थान की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों के आधार पर आरक्षण की वकालत की थी, न कि धार्मिक आधार पर।