आज उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी लोकसभा क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पूर्वांचल में कहा कि, पूर्वांचल 10 वर्षों से देश का पीएम दे रहा है। इस बार अपने चुनावी मंच से मोदी ने एक बार फिर मऊ के घोसी लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा के दौरान 400 पर का नारा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, घोसी में एनडीए को जिताना है घोसी का चुनाव चिन्ह छड़ी है घोसी लोकसभा में मोदी के हाथ में कमल नहीं छड़ी है।
पीएम मोदी ने कहा कि, इंडी गठबंधन के लोगों ने आपके साथ छल किया है। इन्होंने आपकी जमीनों पर कब्जे किए हैं। इन्होंने दंगाइयों को ताकत दी है।