आपको बता दें कि, लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के परमात्मा द्वारा भेजे जाने संबंधी बयान पर चुटकी ली और कहा कि, मोदी अपने को ‘‘अवतार'' कहते हैं। वह (मोदी) कहते हैं कि, वह जैविक नहीं बल्कि ‘‘अवतार'' हैं। इसके साथ ही RJD सुप्रीमो ने दावा किया कि, चार जून के बाद इंडी गठबंधन केंद्र में सरकार बनाएगा। हमें जल्द ही नतीजे पता चल जाएंगे। मोदी गए अब।
वहीं इससे पहले दिन में बिहार के पूर्व सीएम लालू ने NDA पर तीसरी बार सत्ता में लौटने पर संविधान को बदलने और आरक्षण समाप्त करने का इरादा रखने का आरोप लगाया। ‘एक्स' पर एक पोस्ट में RJD सुप्रीमो ने लिखा था कि, हमारे संविधान निर्माता पूजनीय बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी का एवं उनके विचारों का ताउम्र तिरस्कार करने वाले भाजपा और भाजपाई संविधान और आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं। बाबा साहब ने ही संविधान लिखा है, इसलिए ‘मोदी जी एंड कंपनी' को संविधान से नफरत है।
Comments (0)