महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार उथल-पुथल जारी है। आए दिन राजनीतिक बयानों के चलते राज्य का पारा हाई बना हुआ है। कहा जा रहा है कि, महाराष्ट्र के दूसरे डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपने चाचा और NCP प्रमुख शरद पवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने की पेशकश की है। इन्हीं खबरों पर अब उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधा है।
संजय राउत ने कहा कि, अजित पवार इतने बड़े नेता नहीं है कि, शरद पवार को ऑफर दे सकें। भतीजे ने चाचा को नहीं बनाया।