लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए सियासी दल प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इस दौरान नेता लगातार एक- दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारों के साथ जुबानी तीर चला रहे हैं। इसी बीच, आज यानी की मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी बंगाल के बारासत में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने कहा कि, इंडी वाले गरीब और मध्यम वर्ग की कमाई का एक्स-रे करने की बात करते हैं। अब मोदी इन भ्रष्टाचारियों की काली कमाई का एक्स-रे करेगा।