महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि, बहुत से लोग पिछले 1 साल से उन्हें मात देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके सपने साकार नहीं हो पा रहे। वहीं आगे सीएम शिंदे ने विश्वनाथन आनंद की मौजूदगी में एक कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जनता का विश्वास हासिल है।
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि, विरोधी चाहे अपना पूरा दिमाग खपा लें, लेकिन मुझे जनता का समर्थन और विश्वास हासिल है।