पीएम मोदी ने गाजीपुर में बीजेपी प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, सपा की सरकार में पहले माफिया लाल बत्ती में घूमते थे। अपने संबोधन की शुरुआत पीएम ने भोजपुरी में की। उन्होंने कहा कि, गाजीपुर के पावन धरती के लोगों के हमार प्रणाम बा। काशी वासियों के लिए गाजीपुर आना ऐसा ही है जैसे बगल के मोहल्ले में आ गए। अगर गाजीपुर वाला फोन करे तो काशी वाले बोलते हैं बस घर पर ही हैं। इसके साथ ही पाएम मोदी ने कहा कि, मैं भी गाजीपुर प्रचार करने नहीं आया हूं, अपने माता- बहनों का और आप सबका आशीर्वाद लेने आया हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि, गाजीपुर आना ऐसा ही है जैसे बगल के मोहल्ले में आ गए। अगर गाजीपुर वाला फोन करे तो काशी वाले बोलते हैं बस घर पर ही हैं।