उत्तरप्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई है। सभी पार्टियाँ चुनावी तैयारियों पर जोर शोर से जुटी हुई है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का चुनावी अभियान काफी तेज होता दिख रहा है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी अपनी चुनावी रणनीति और बीजेपी को मात देने के लिए चक्रव्यू बना रही है। इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य के बाँदा में सपा का प्रशिक्षण शिविर आज यानी की बुधवार से शुरू हुआ है।
अखिलेश यादव ने कहा - बीजेपी ने अपने कोई वादे पूरे नहीं किए है। मोदी जी का लाल किले से ये आखिरी भाषण था।