PM मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से विश्वकर्मा योजना का ऐलान किया था। अब इस ऐलान के महज 24 घंटे के भीतर ही केंद्र सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी की बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में विश्वकर्मा योजना पर मुहर लगा दी गई है।
विश्वकर्मा योजना के माध्यम से केंद्र सरकार का मकसद सुनार, राजमिस्त्री, नाई, लौहार, विश्वकर्मा जैसे काम करने वाले लोगों को मदद पहुंचाना है।