


त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में 100 साल पुराने पुष्पबंता पैलेस की जिसे 5 स्टार होटल में बदला जाएगा। इसके लिए त्रिपुरा सरकार ने टाटा ग्रुप कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के साथ एमओयू साइन किया है।
पैलेस में क्या बनने वाला है
इस एमओयू के तहत माणिक्य राजवंश के ऐतिहासिक पुष्पबंता पैलेस को 5 स्टार हेरिटेज होटल में बदला जाएगा। इस प्रोजेक्ट से राज्य में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही इकोनॉमिक ग्रोथ भी होगी। वहीं करीबन 200 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। अगर बात करें पुष्पबंता पैलेस की तो इसे कुंजबन पैलेस के नाम से भी जाना जाता है।
होटल जब तैयार हो जाएगा तब इसे 'ताज पुष्पबंता पैलेस' के नाम से जाना जाएगा। इसमें करीबन 100 कमरे होंगे। जिनमें 4 स्पेशल शाही स्टाइल के सुइट्स बनाए जाएंगे। इन सुइट्स को को मुख्य महल के अंदर बनाया जाएगा, जिससे यहां आने वाले लोग माणिक्य राजवंश की शाही शान का अनुभव ले सकें। बाकी कमरों को पैलेस के बाहर ही बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट में 250 करोड़ का खर्च आएगा।