Jaipur: शहीद अग्निवीरों को पैकेज देने या नहीं देने पर सरकार सोमवार को विधानसभा में अपना रुख साफ करेगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शहीद अग्निवीरों को राज्य सरकार की तरफ से पैकेज देने के बारे में सवाल पूछा है। नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जवाब देंगे। इसके साथ ही विधायकों के इनोवेशन (नवाचार) पर बहस रखी गई है। प्रदेश में अभी शहीद सैनिकों के परिवारों को संशोधित कारगिल पैकेज के तहत नकद पैसा, जमीन और सरकारी नौकरी सहित कई सुविधाएं दी जाती हैं। अग्निवीरों को राज्य की सेवाओं में आरक्षण का प्रावधान किया है। अग्निवीरों के मुद्दे पर सियासी विवाद होता रहा है।
शहीद अग्निवीरों को पैकेज देने या नहीं देने पर सरकार सोमवार को विधानसभा में अपना रुख साफ करेगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शहीद अग्निवीरों को राज्य सरकार की तरफ से पैकेज देने के बारे में सवाल पूछा है।