Jaipur: लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद टोल टैक्स (Delhi-Jaipur Highway) की दरों में बढ़ोतरी की गई है। रविवार रात 12 बजे से दिल्ली-जयपुर हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर सफर महंगा हो गया। NHAI ने टोल टैक्स में इजाफा किया है। गुरुग्राम से रेवाड़ी और जयपुर तक व दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे से होकर जयपुर आने के लिए अब और अधिक टोल चुकाना पड़ेगा। वहीं सोहना-नूंह-अलवर या दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे से जयपुर तक आने के लिए अतिरिक्त टोल देना होगा। बढ़ी हुई टोल दरें 1 अप्रैल से लागू होनी थीं, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसे रोक रखा था। अब लोकसभा चुनाव के मतदान समाप्त होने के बाद टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है।
लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है। रविवार रात 12 बजे से दिल्ली-जयपुर हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर सफर महंगा हो गया। NHAI ने टोल टैक्स में इजाफा किया है।