Jaipur: दौसा में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग मंगलवार सुबह 8 बजे (Rajasthan News) से पंडित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज में शुरू होगी। इस दौरान जिला मुख्यालय पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। मतगणना स्थल समेत आसपास के इलाके में 700 जवानों का पहरा रहेगा। वहीं भीड़ की आवाजाही रोकने के लिए सोमनाथ सर्किल से गांधी तिराहे के बीच बैरिकेड्स लगाए गए हैं और ट्रेफिक डायवर्जन भी रहेगा। पुलिस ने बताया कि 3 जून को रात 8 बजे से 4 जून शाम तक ट्रेफिक डायवर्जन रहेगा। इस दौरान सोमनाथ तिराहे से गांधी तिराहे तक आगरा रोड़ पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे में वाहन बायपास रोड़ या फिर गणेशपुरा रोड़ होते हुए आवाजाही कर सकेंगे।
दौसा में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग मंगलवार सुबह 8 बजे से पंडित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज में शुरू होगी। इस दौरान जिला मुख्यालय पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे।