Jaipur: लोकसभा चुनाव से पहले दल बदलने वाले राजस्थान (Election Result 2024) के तीन दिग्गज नेता इलेक्शन हार गए हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम बांसवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया का है, जिन्हें भारत आदिवासी पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार रोत ने 2 लाख 47 हजार वोटों से हरा दिया है। लिस्ट में दूसरा नाम नागौर से भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा का है, जिन्हें गठबंधन प्रत्याशी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने 42 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। इन दोनों ही नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का कमल उठाया था, लेकिन जनता ने उनका साथ देने के बजाय दूसरे उम्मीदवारों पर भरोसा जताया और उन्हें सांसद बना दिया।
लोकसभा चुनाव से पहले दल बदलने वाले राजस्थान के तीन दिग्गज नेता इलेक्शन हार गए हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम बांसवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया का है, जिन्हें भारत आदिवासी पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार रोत ने 2 लाख 47 हजार वोटों से हरा दिया है।