Jaipur: कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफा देने की अटकलों के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संकेत दिए हैं कि पार्टी उनके इस्तीफे को लेकर बातचीत कर सकती है। शुक्रवार दोपहर को जब जोशी से मीणा के इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आप किरोड़ीलाल मीणा के पीछे क्यों पड़े हो? जोशी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। मीणा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और जिम्मेदार व्यक्ति हैं। बैठकर उस विषय पर बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा देने की तैयारी कर ली है। डॉ. किरोड़ी लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सचिवालय, और कृषि भवन के दफ्तर नहीं गए हैं।
कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफा देने की अटकलों के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संकेत दिए हैं कि पार्टी उनके इस्तीफे को लेकर बातचीत कर सकती है।