Jaipur: राजस्थान में खाली पदों पर नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) एमएल लाठर को मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। लाठर पहले से सूचना आयुक्त के तौर पर काम कर रहे हैं। वहीं, पूर्व आईएस सुरेश चंद गुप्ता, महेंद्र कुमार पारख और लॉ सर्विस से रिटायर्ड टीकाराम शर्मा को सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी है। मुख्य सूचना आयुक्त और तीनों आयुक्तों की नियुक्ति तीन साल के लिए हुई है। इन पदों पर 3 साल या 65 साल तक की आयु पूरी होने तक नियुक्ति का प्रावधान है।
राजस्थान में खाली पदों पर नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) एमएल लाठर को मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।