Jaipur: भजनलाल सरकार का पहला फुल बजट 10 जुलाई को पेश होगा। इस बार सरकार ने 30 जुलाई तक के लिए लेखानुदान लिया था। विधानसभा में मंगलवार को स्पीकर वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में हुई कार्य सलाहकार समिति (BAC) की बैठक में सदन का 10 जुलाई तक का कामकाज तय किया गया है। इस बार राजस्थान का बजट केंद्र से पहले आ रहा है। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन 3 जुलाई को बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में जीते हुए भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) विधायक जयकृष्ण पटेल को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद बीएसी की रिपोर्ट सदन में रखने और फिर 12 दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। 4 जुलाई को प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही होगी। 5 से 9 जुलाई तक विधानसभा नहीं चलेगी, 10 को बजट पेश किया जाएगा। 10 जुलाई से आगे का कामकाज तय करने के लिए एक बार फिर बीएसी की बैठक होगी।
भजनलाल सरकार का पहला फुल बजट 10 जुलाई को पेश होगा। इस बार सरकार ने 30 जुलाई तक के लिए लेखानुदान लिया था। विधानसभा में मंगलवार को स्पीकर वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में हुई कार्य सलाहकार समिति (BAC) की बैठक में सदन का 10 जुलाई तक का कामकाज तय किया गया है।