Mumbai: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की कोशिश की एक और साजिश का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पनवेल में सलमान खान की कार पर हमला करने का प्लान बनाया था। इसके लिए पाकिस्तान के एक हथियार सप्लायर से हथियार खरीदने की प्लानिंग थी। इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस को टिप मिली थी कि जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई ने कनाडा में रह रहे उसके चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई और साथी गोल्डी बरार के साथ मिलकर पाकिस्तान के एक हथियार डीलर से AK-47, M-16 समेत अन्य अत्याधुनिक हथियार खरीदे थे।
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की कोशिश की एक और साजिश का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पनवेल में सलमान खान की कार पर हमला करने का प्लान बनाया था।