Jaipur: राजस्थान में अब गर्मी तेज होगी। मौसम केंद्र जयपुर ने आज चूरू-झुंझुनूं में तेज गर्मी रहने और हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही इस सप्ताह के आखिरी तक राज्य के कई शहरों में उमस भरी गर्मी पड़ने की आशंका है। वहीं, गुरुवार को करौली, हनुमानगढ़, धौलपुर, श्रीगंगानगर, चूरू, पिलानी, अलवर और टोंक में गर्मी तेज रही। इन शहरों में कल अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर में रही, जहां अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
राजस्थान में अब गर्मी तेज होगी। मौसम केंद्र जयपुर ने आज चूरू-झुंझुनूं में तेज गर्मी रहने और हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही इस सप्ताह के आखिरी तक राज्य के कई शहरों में उमस भरी गर्मी पड़ने की आशंका है।