Jaipur: राजस्थान में हीटवेव और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर तप रहे हैं। यहां तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, लोगों को गर्मी से आज भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, गर्मी फिर से जानलेवा हो रही है। हीटवेव के कारण सीकर में मंगलवार को एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगनगर जिले में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर के साथ पिलानी, चूरू, बीकानेर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, हनुमानगढ़ और करौली में भी तेज गर्मी रही और हीटवेव चली। हालांकि, कल से प्रदेश के 13 जिलों में मौसम बदलने की संभावना है।
राजस्थान में हीटवेव और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर तप रहे हैं। यहां तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, लोगों को गर्मी से आज भी राहत मिलने की संभावना नहीं है।