Jaipur: दौसा जिले की श्यालावास जेल से शनिवार रात 2 बजे एक कैदी ने जयपुर कंट्रोल रूम फोन कर सीएम भजनलाल को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पूरे प्रदेश की जेलों में पुलिस और जेल स्टाफ का संयुक्त सर्च अभियान शुरू हो गया है। सोमवार को प्रदेश की 15 जेलों में सर्च अभियान किया गया। जेल मुख्यालय की ओर से सभी जिला जेल अधीक्षकों को सर्च करने के आदेश दिये गए। इस सर्च के दौरान पुलिस को जेल से क्या मिला, इसे लेकर जेल विभाग जानकारी जुटा रहा है। सर्च अभियान मंगलवार को भी जारी है।
पुलिस-जिला प्रशासन चला रहा अभियान
एडीजी जेल रूपेन्द्र सिंह ने बताया- प्रतिबंधित वस्तु जेल में जाने की सूचना पर समय-समय पर जिला प्रशासन, पुलिस और जेल अपने स्तर पर सर्च अभियान चलाते हैं। सोमवार को सभी जेल अधीक्षकों को आदेश जारी किए गए कि वे पुलिस की मदद से जेलों में सर्च ऑपरेशन करें। इसे लेकर अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है कि किस जेल में क्या मिला है। आज भी कई जिलों में सर्च किया जा रहा है।
दौसा जिले की श्यालावास जेल से शनिवार रात 2 बजे एक कैदी ने जयपुर कंट्रोल रूम फोन कर सीएम भजनलाल को जान से मारने की धमकी दी।