Jaipur: राजस्थान में तेज गर्मी और उमस से आज मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य के 13 जिलों में दोपहर बाद आंधी चल सकती है। कुछ स्थानों पर बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 2-3 दिन राजस्थान में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे की स्थिति देखें तो प्रदेश में गर्मी और उमस रही। गंगानगर, चूरू, पिलानी, अलवर, धौलपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, अलवर के एरिया में दिन में हीटवेव चली।
इन जिलों में मानसून की गतिविधियां शुरू
उदयपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ के एरिया में कल दिन में गर्मी के बाद देर शाम धूलभरी हवा चली और आसमान में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुए। अजमेर, भीलवाड़ा के एरिया में भी हल्के बादल छाए, जिससे यहां दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। राजस्थान में आज से मानसून की गतिविधियां शुरू होंगी। इसका प्रभाव बीकानेर, भरतपुर, कोटा, जयपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा।चूरू,अलवर में गर्म रात, पारा 34 डिग्री से ऊपर रहा
चूरू, अलवर समेत कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से दिन के साथ रात में भी गर्मी तेज है। यहां रात का न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज हो रहा है। पिलानी, फलोदी, बीकानेर, गंगानगर, फतेहपुर और हनुमानगढ़ में भी रात का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज हो रहा है।आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
- झालावाड़ में दोपहर बाद आंधी चल सकती है। बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।0- 21 जून को झुंझुनूं, सीकर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा और झालावाड़ के एरिया में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
- 22 जून को दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और राजसमंद जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।