Jaipur: पूर्व मंत्री और भरतपुर पूर्व राजपरिवार (Rajasthan News) के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने भरतपुर के मथुरा गेट थाने में पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में विश्वेंद्र ने आरोप लगाया है कि मां-बेटे ने पूर्व राजपरिवार के करोड़ों रुपए की गोल्ड ज्वेलरी और हीरे-जवाहरात चोरी किए हैं। दर्ज FIR में विश्वेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी बिना सहमति के बैंक के जॉइंट लॉकर को 16 बार खोला गया। इसमें से कीमती जेवरात निकाले गए हैं। लॉकर खोलने से पहले उनकी सहमति नहीं ली गई।
पूर्व मंत्री और भरतपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने भरतपुर के मथुरा गेट थाने में पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है।