Jaipur: कुछ दिनों से राजस्थान में परिवहन विभाग (Rajasthan News) के एक आदेश के बाद 15 साल पुराने वाहनों की रोक को लेकर असमंजस पैदा हो गया। दरअसल परिवहन विभाग की ओर से एनसीआर क्षेत्र अलवर और भरतपुर जिले में 10 साल पुराने कमर्शियल और घरेलू डीजल वाहनों पर रोक लगा दी है और ऐसे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग कार्रवाई भी कर रहा है। यह इस लिए किया गया है क्योंकि इन जिलों का कुछ क्षेत्र एनसीआर यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आता है और इसीलिए यह नियम केवल अलवर और भरतपुर क्षेत्र के लिए लागू रहेंगे। राजस्थान के अन्य इलाकों में यह लागू नहीं होगा।
कुछ दिनों से राजस्थान में परिवहन विभाग के एक आदेश के बाद 15 साल पुराने वाहनों की रोक को लेकर असमंजस पैदा हो गया।