Jaipur: राजस्थान में चांदीपुरा वायरस का एक और केस मिला है। भीलवाड़ा के शाहपुरा की 2 साल की बच्ची इस वायरस की चपेट में आई है। बच्ची फिलहाल गुजरात के अहमदाबाद स्थित हॉस्पिटल में भर्ती है। राजस्थान में पिछले एक माह में ये तीसरा केस इस वायरस का मिला है। हेल्थ डिपार्टमेंट राजस्थान से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दिनों भेजे गए सैंपल में से एक की रिपोर्ट बुधवार शाम को पॉजिटिव आई है। अभी भी एनआईवी पुणे में 118 सैंपल भेज रखे है, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। इससे पहले डूंगरपुर और उदयपुर में भी एक-एक पॉजिटिव केस आ चुका है। हालांकि इस वायरस से ग्रसित सभी बच्चे अभी ठीक हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस वायरस के सबसे ज्यादा केस गुजरात, महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। इस केस से ग्रसित मरीजों में मोर्टेलिटी रेट 20 फीसदी से ज्यादा है।
राजस्थान में चांदीपुरा वायरस का एक और केस मिला है। भीलवाड़ा के शाहपुरा की 2 साल की बच्ची इस वायरस की चपेट में आई है। बच्ची फिलहाल गुजरात के अहमदाबाद स्थित हॉस्पिटल में भर्ती है।