Barmer: बाड़मेर में पुलिस नाकाबंदी तोड़कर टीम (Rajasthan News) पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं चलती कार से पुलिसकर्मी पर लाठी मारी गई। वारदात करने वाले दो आरोपियों को बायतु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना बालोतरा जिले के बायतु इलाके की है। पुलिस ने कार और लाठी बरामद कर ली। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया- 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद उम्मेदाराम बेनीवाल विजयी प्रत्याशी के काफिला आ रहा था। इसमें एक बिना नंबर की बोलेरो कैंपर कार शामिल थी। ड्राइवर काफी तेज और लापरवाही से कैंपर चला रहा था।
बाड़मेर में पुलिस नाकाबंदी तोड़कर टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं चलती कार से पुलिसकर्मी पर लाठी मारी गई।