Jaipur: राजस्थान में पिछले साल 17 नए जिलों (Rajasthan News) का गठन किया गया था। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 17 नए जिलों के गठन की घोषणा की थी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस फैसले का राजस्थान का भूगोल बदल गया था। हालांकि नए जिलों के गठन की घोषणा के बाद विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव होने के कारण गठन की पूरी प्रक्रिया अभी तक संपन्न नहीं हुई है। ऐसे में अब प्रदेश की भजनलाल सरकार ने प्रदेश में पिछले साल बनाए गए 17 नए जिलों और 3 संभागों के गठन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के उद्देश्य से एक मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन किया है। बुधवार को सरकार की ओर से इसकी जानकारी दी गई।
राजस्थान में पिछले साल 17 नए जिलों का गठन किया गया था। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 17 नए जिलों के गठन की घोषणा की थी।