क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां तेंदुए और इंसान एक साथ रहते हैं? जी हां यहां आपको इंसान और तेंदुओं के बीच एक अनोखा रिश्ता देखने को मिलेगा। ये तेंदुए भेड़ियों और लकड़बग्घों की आबादी को तो काबू में रखते ही हैं साथ ही इन्हें लेकर लोगों के बीच खास तरह की आस्थाएं भी हैं। धरती पर आज भी ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां लोग सिर्फ पर्यावरण ही नहीं, बल्कि जंगली जानवरों के साथ भी खुशी-खुशी रहते हैं। हम बात कर रहे हैं, राजस्थान के पाली जिले की जिसमें फलना, दांतिवाड़ा, बेड़ा और जवाई जैसे इलाके रबारी समुदाय का बसेरा हैं। यहां तेंदुओं की मौजूदगी भेड़ियों और लकड़बग्घों की आबादी को काबू में रखती है, जो रबारी कम्युनिटी के लिए एक बड़ा खतरा बन सकते थे। रबारी समुदाय को पहचानने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। चमकदार लाल पगड़ियां ही इन लोगों का पता बताने के लिए काफी होती हैं।
क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां तेंदुए और इंसान एक साथ रहते हैं? जी हां यहां आपको इंसान और तेंदुओं के बीच एक अनोखा रिश्ता देखने को मिलेगा।