Jaipur: लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही राजस्थान (Rajasthan News) के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एक्शन मोड में आ गए हैं। शनिवार को छुट्टी वाले दिन उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों की एक बड़ी बैठक बुलाई है, जो सीएम के दिल्ली से जयपुर पहुंचते ही 11:30 बजे शुरू होने वाली है। अचानक बुलाई गई इस बैठक में पहुंचने के लिए अधिकारी में अफरा-तफरी सी मच गई है, और सभी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।
लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एक्शन मोड में आ गए हैं। शनिवार को छुट्टी वाले दिन उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों की एक बड़ी बैठक बुलाई है, जो सीएम के दिल्ली से जयपुर पहुंचते ही 11:30 बजे शुरू होने वाली है।