Jaipur: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) शुक्रवार को दूदू, अजमेर, ब्यावर होते हुए गोडवाड़ क्षेत्र पहुंचे। जालौर और बाड़मेर सीमा के कई स्थानों पर पहुंचे। भीनमाल विधायक समरजीत सिंह की माताजी के निधन पर उनके निवास पर बैठने गए। दौरे के बीच मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हनुमान बेनीवाल कहीं नहीं जाएंगे। आने वाला समय इंडिया गठबंधन का है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में नहीं बुलाए जाने पर पार्टी नाराजगी के बारे उन्होंने कहा आने वाले समय में ‘इंडिया’’ गठबंधन में और भी दल शामिल होंगे।
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट शुक्रवार को दूदू, अजमेर, ब्यावर होते हुए गोडवाड़ क्षेत्र पहुंचे। जालौर और बाड़मेर सीमा के कई स्थानों पर पहुंचे।