Jaipur: राजस्थान में एक बार फिर मानसून की बारिश तेज हो गई है। सोमवार को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर में अच्छी बारिश हुई। बाड़मेर, भीलवाड़ा में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। चूरू में भी कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। मौसम केन्द्र जयपुर ने आज (मंगलवार) चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट और तीन जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज कुल 30 जिलों में बारिश की संभावना है। राजस्थान में मानसून की अब तक बारिश सामान्य से 3 फीसदी कम हुई है। 157 एमएम बरसात हो चुकी है, जबकि 22 जुलाई तक औसत बारिश 161.4 एमएम होती है।
राजस्थान में एक बार फिर मानसून की बारिश तेज हो गई है। सोमवार को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर में अच्छी बारिश हुई। बाड़मेर, भीलवाड़ा में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा।